आज हमारे स्नेह पाठशाला में शिक्षक दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।
बच्चों के चेहरों पर जो मासूम मुस्कान और खुशी थी, वह वाकई देखने लायक थी।
इन नन्हें-मुन्नों की आँखों में चमक और उनके दिल से निकली दुआएं हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा हैं।
आज यह साफ़ दिखाई दिया कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य का दीपक जलाती है।
स्नेह पाठशाला के हर पल में यही भाव छिपा, बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली जीत है।